कांके: कांके स्थित सुकुरहुट्टू में वैश्य मोर्चा की केंद्रीय समिति की हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 29, 2024 रांची के कांके स्थित सुकुरहुट्टू में रविवार शाम करीब चार बजे वैश्य मोर्चा केंद्रीय समिति की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 जनवरी को पतरातू डैम में केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर सह परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में तीन सौ प्रतिनिधियों के अलावा पूरे प्रदेश से 50 प्रमुख बुद्धिजीवी और वैश्य नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा।