कांके: रांची के बिरसा मुंडा पार्क में पौष मेला का हुआ समापन
Kanke, Ranchi | Dec 29, 2024 रांची के बिरसा मुंडा पार्क में आयोजित पौष मेला का रविवार रात करीब नौ बजे समापन हो गया। पौष मेला के समापन के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बॉलीवुड सिंगर अर्पिता चक्रवर्ती ने परफॉर्म किया। वहीं करीब 32 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखायी।