कांके: कैमरून में फंसे झारखंड के 11 श्रमिक रांची एयरपोर्ट पहुंचे
Kanke, Ranchi | Dec 29, 2024 रांची एयरपोर्ट रविवार शाम करीब पांच बजे अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 11 श्रमिक पहुंचे। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर श्रमिकों को रिसीव करने के लिए जॉइंट कमिश्चर श्रम राजेश प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि अफ्रीका के कैमरून में पिछले कई महीनों से झारखंड के कुल 47 श्रमिक फंसे हुए थे। फर्स्ट फेज़ के तहत 11 श्रमिक आज झारखंड लौटे हैं।