बीकानेर: पीबीएम अस्पताल के ठेका कर्मचारियों ने वेतन और श्रमिक अधिकारों को लेकर किया प्रदर्शन
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ठेका कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को ठेका कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने समय पर वेतन भुगतान, बकाया वेतन जारी करने, परिचय पत्र, पीएफ-ईएसआई कार्ड, वेतन पर्ची, महिला सुरक्षा और श्रमिक संगठन से जुड़ने के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के प्