शहपुरा: कलेक्टर ने मेंहदवानी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया मेंहदवानी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे निरीक्षण करते हुए शिविर स्थल में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दरअसल कलेक्टर ने विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।