पीलीभीत: माधोटांडा में दरवाजे पर खेल रहे बच्चे को डाटने से नाराज ससुर व चचिया ससुर ने बहु पर कुल्हाड़ी से किया हमला
माधोटांडा की रहने वाली गुलशन पत्नी राकेश उम्र 25 बर्ष ने बताया कि उसका पाँच बर्षीय पुत्र दरवाजे पर खेल रहा था। इस पर उसने अपने पुत्र को डांट दिया। इस से नाराज होकर महिला के ससुर डोरी लाल और चचिया ससुर हेमराज ने बहू के साथ गाली गलौज की विरोध करने पर चचिया ससुर हेमराज ने कुल्हाड़ी मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। महिला ने पुलिस से शिकायत की है।