दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहियाव गाव से गुरुवार की रात्रि में चोरों के द्वारा एक किसान की भैंस चोरी कर ली गई। इस संबंध में दहिया गांव निवासी पीड़ित विजय कुमार चौबे के द्वारा शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने हेतु तहरीर दी गई। पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।