जगदलपुर: बस्तर में पीटी इंस्ट्रक्टर और योग प्रशिक्षक बनने का सुनहरा अवसर
बस्तर जिले में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। 'मिशन वात्सल्य योजना' के तहत संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं में संविदा भर्ती को लेकर एक नया शुद्धि पत्र मंगलवार साढ़े 5 बजे जारी किया है। विभाग द्वारा पूर्व में जारी किए गए विज्ञापन में आंशिक संशोधन किया है।