जगदलपुर: श्री ओंकारेश्वर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, काया शुद्धि व दीक्षा ग्रहण पूजन के साथ निकली कलश यात्रा
शहर के मैत्री संघ मार्ग स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञशाला में प्रातः काया शुद्धि एवं दीक्षाग्रहण पूजन संपन्न कराया गया। इस दौरान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान