जगदलपुर: 28 आत्मसमर्पित माओवादियों के जीवन में कौशल के रंग घुल रहे, कलेक्टर ने नुवा बाट में परखी हकीकत
बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे लोगों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण दिखाई देने लगी है। इसी बदलाव का साक्षी बनने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा मंगलवार को दोपहर 2 बजे आड़ावाल स्थित नुवा बाट पहुँचे। जिला प्रशासन का यह दौरा केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं था, बल्कि संवेदनशीलता थी।