जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशाल निःशुल्क सहायता एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में बस्तर संभाग के बस्तर, कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर जिलों से 3,800 से अधिक दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ है।
शिविर में जरूरतमंदों को—
🦿 कृत्रिम हाथ-पैर
♿ व्हीलचेयर
🚲 ट्राइसाइकिल
🦯 कैलिपर्स और बैसाखी
🦻 श्रवण यंत्र
निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
खास बात यह है कि विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही नाप लेकर आधुनिक कृत्रिम अंग तैयार कर लगाए जा रहे हैं। पहले ही दिन 70 से अधिक हितग्राहियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर स्थल पर मेडिकल परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
यह पहल दिव्यांगजनों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #Divyangjan #Bastar #Chhattisgarh
Bastar, Chhattisgarh | Oct 5, 2026