शाजापुर: कृषि, होम साइंस ,अकाउंटेंसी के अंतिम प्रश्न पत्र के साथ जिले में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा हुई समाप्त
शाजापुर जिले में 32 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12वीं के कृषि, होम साइंस,अकाउंटेंसी के प्रश्न पत्रों के साथ कक्षा12वीं बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई।जिले के 32 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कुल दर्ज 1266 परीक्षार्थियों की संख्या में से सोमवार को 1245 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान 17 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।