शाजापुर: 5 मार्च को राहुल गांधी की शाजापुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत होने वाले रोड शो को लेकर एसपी ने दी जानकारी
5मार्च को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब सुबह10 बजे तक शाजापुर पहुंचेगी।एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि 5 मार्च को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का रोड शो धोबी चौराहे से शुरू होगा और टंकी चौराहे पर उनकी एक नुक्कड़ सभा होगी उसके बाद में रोड शो करते हुए ट्राफिक पॉइंट के बाद मक्सी होते हुए उज्जैन की जाएंगे।