शाजापुर: मक्सी थाने पर पुलिस जन ने संवाद कार्यक्रम आयोजित किया
शाजापुर। जिले के थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के तहत मक्सी थाने पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल द्वारा नागरिकों से संवाद कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र में अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने नागरिकों से कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है।