शाजापुर: लड़ावद में बच्चों की लड़ाई में समझाने गए एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, व्यक्ति घायल
लड़ावद में बच्चों की लड़ाई में समझाने गए एक व्यक्ति के साथ 3 लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। वहीं, घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार जारी। बता दें, घायल के परिजन ने बताया कि राधेश्याम पिता रामजी निवासी लड़ावद के बच्चों के साथ गांव के ही कुछ बच्चे लड़ाई कर रहे थे, इस दौरान राधेश्याम बच्चों की लड़ाई में समझाने के लिए गए थे। जिससे नाराज होकर तीन लोगों द्वारा राधेश्याम के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया गया।