शाजापुर: वार्ड क्रमांक 2 से सीवरेज कंपनी ने नहीं हटाया मिट्टी गिट्टी सहित सड़क से निकलने वाला वेस्ट वार्ड वासी परेशान
वार्ड नंबर 02 में सीवरेज कंपनी की लापरवाही से वार्ड वासी परेशान हैं। सीवरेज कंपनी ने वार्ड में क ई स्थानों पर मिट्टी, गिट्टी और सड़क से निकलने वाले वेस्ट को अभी तक नहीं हटाया। वार्ड में करीब 6 महीने पहले सीवरेज का काम किया था लेकिन कंपनी द्वारा स्थान स्थान पर मिट्टी और गिट्टी के ढेर लगा रखे हैं। मिट्टी के ढेर लगे होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है