शाजापुर: जिले में कक्षा 9 वीं और 11वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से होगी शुरू, वितरित किए गए सीएम राइज स्कूल से प्रश्न पत्र
जिले के 116 शासकीय विद्यालयों में आयोजित होने वाली कक्षा नवमी और ग्यारहवीं परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्रों का वितरण सोमवार को सीएम राइज स्कूल से किया जा रहा है ।संबंधित विद्यालय के प्राचार्य इन प्रश्नपत्रों को अपने क्षेत्र में आने वाले थाने में जमा करेंगे। यहां से परीक्षा शुरू होने 1 घंटे पहले जिस विषय का प्रश्न पत्र होगा उसे संबंधित विद्यालय लाया जाएगा।