हसनपुर: रहरा थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले दो युवकों को किया गिरफ्तार
गुरुवार शाम 4:00 बजे रहरा थाने के उप निरीक्षक संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की मारपीट कर शांति भंग करने वाले दो युवकों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद दोनों का संबंधित धारा में चालान कर दिया गया है। यह कार्रवाई अमरोहा एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर की गई है।