बलिया: एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आयोजन होगा
Ballia, Ballia | Jun 28, 2026 शहर क्षेत्र में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद बलिया के सभाकक्ष में सफाई नायक व कर्मचारियों की बैठक हुई । सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा और 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी संचालित होगा।