काको: 10 साल बाद कोर्ट हॉल्ट के पास से बरामद हुई अपहृत युवती
काको थाना कांड संख्या-94/17, दिनांक 02 मई 2017, धारा 366/34 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में पुलिस ने अपहृता को जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट से बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में अग्रिम कार्रवाई मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे जारी है तथा संबंधित पक्षों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।