नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोप में चाईबासा कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। आरोपी राकेश रोशन को 23 साल के कठोर करवा की सजा सुनाई है। साथ ही साथ ₹25000 का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी पर वर्ष 2023 में मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज हुआ था। इसके विरुद्ध सभी साक्ष्यों को देखते हुए चाईबासा के अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने यह फैसला सुनाया है।