हुज़ूर: कोलार इलाके में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना के समय अपने 9 माह के बच्चे साथ टीवी देख रहा था पति
Huzur, Bhopal | Oct 29, 2024 भोपाल के कोलार इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला जब फांसी लगा रही थी, तब उसका पति अपने नौ महीने के बच्चे के साथ हाल में था और टीवी देख रहा था। काफी देर बाद जब पत्नी नहीं दिखाई दी तो उसने कमरे देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे लगी।