कैराना: कैराना कोतवाली में बैंक खाते से 7.48 लाख रुपये निकालने के आरोप में दर्ज हुआ केस
Kairana, Shamli | Sep 27, 2026 गांव गोगवान निवासी आयशा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने स्वेच्छा से गांव के ही अहसान के साथ शादी की थी। आरोप है कि उसके पिता तालिब इस शादी से खुश नहीं है। उसके पिता ने बिना उसके हस्ताक्षर कराए और उसकी मर्जी के बिना उसके बैंक खाते से 7.48 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।