डुमरांव: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त वीसी, डुमरांव में जाम की समस्या पर हुई गंभीर समीक्षा
Dumraon, Buxar | Apr 20, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार दोपहर 12 बजे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बीडीओ सभागार में आयोजित इस संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) में डीएम और एसपी ने सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम की समस्या को गंभीरता से लिया गया।