बूंदी: जमना शंकर बूंदी भाजपा जिला कार्यालय के प्रभारी बने
Bundi, Bundi | Jun 26, 2025 भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय आधुनिकरण एवं रखरखाव विभाग के प्रदेश सह संयोजक प्रदीप सिखवाल ने भाजपा बूंदी जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा की सहमति से बूंदी जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय प्रभारी युवा नेता जमना शंकर को नियुक्त किया गया। जमना शंकर की नियुक्ति से सभी कार्यकर्ताओं मे हर्ष है।