बूंदी: अस्पताल मोर्चरी के पीछे मिले शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर किया अंतिम संस्कार
Bundi, Bundi | Jun 25, 2025 सोमवार को जिला अस्पताल मोर्चरी के पीछे मिले युवक के शव की पहचान नहीं हो सकती है जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। कोतवाली थाना अधिकारी भंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच में है शव ज्यादा पुराना होने के चलते पीएमकराकर अंतिम संस्कार करवा दिया है मामले की जांच जारी है