बूंदी: जिला कलेक्टर ने शहर में संचालित विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Bundi, Bundi | Jun 25, 2025 जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने बुधवार को शहर में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने खेल संकुल में खेल सुविधाओं के विकास कार्यों, कुम्भा स्टेडियम, मीरां गेट, महावीर कॉलोनी, नैनवां रोड़, मजिस्ट्रेट कॉलोनी व पुलिस लाइन क्षेत्र में जैतसागर नाला निर्माण की प्रगति देखीं।