बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई: चार ट्रेलर सीज, 'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत पांच स्कूली वाहनों का चालान
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को बिलासपुर क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यात्रीकर अधिकारी होरी लाल वर्मा ने सुबह तड़के चेकिंग के दौरान बालू से लदे चार ओवरलोड ट्रेलर ट्रकों को सीज कर बिलासपुर थाने में खड़ा कराया, जिनसे करीब 5 लाख रुपये शमन शुल्क मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही, 'मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत स्कूली