Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
mobilenews7
तेलोडीह में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, पहले मुकाबले में YCK खुट्टा ने मारी बाजी ।
Giridih, Giridih
| Nov 6, 2026
MORE NEWS
17 नवंबर से पचम्बा गोपाल गोशाला शुरू, 26 नवंबर तक चलेगा मेला ।
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
तेलोडीह फुटबॉल टूर्नामेंट: बुढ़ियाखाद और घुटिया फाइनल में, 2 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला गिरिडीह। तेलोडीह अखाड़ा मैदान में फुटबॉल क्लब तेलोडीह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में डिवाइन एफसी क्लब बुढ़ियाखाद ने युवा क्लब खुट्टा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एबीसी क्लब घुटिया ने जीएमएफसी बरवाडीह को टाई-ब्रेकर में हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। अब 2 नवंबर को दोपहर 2 बजे बुढ़ियाखाद और घुटिया के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य आमिर अली, शमशाद अंसारी, वार्ड सदस्य तस्लीम आरिफ, आयोजन समिति के अध्यक्ष इकबाल अंसारी समेत कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
दो पंचायतों के सहयोग से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, 16 टीमें ले रहीं हिस्सा ।
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
धनवार UCO बैंक में हथियार के बल पर डकैती, जमुआ पुलिस ने एक अपराधी को दबोचा,रिवॉल्वर और बाइक जब्त गिरिडीह जिले के धनवार स्थित UCO बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने रिवॉल्वर की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग डीआईजी अंजनी कुमार झा, एसपी डॉ. विमल कुमार, डीएसपी अमरेंद्र कुमार समेत कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं, फरार अपराधियों की तलाश के दौरान जमुआ पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक रिवॉल्वर और बाइक भी जब्त किए जाने की सूचना है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। #apnagiridihnews #GiridihNews #Bank #गिरिडीह #अपराधी #Giridih @topfans
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
धनवार UCO बैंक डकैती कांड में, एक अपराधी धराया #apnagiridihnews #GiridihNews #अपराधी #गिरिडीह #Bank #UCOBank
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
धनवार में UCO बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने की डकैती, रिवॉल्वर की नोक पर लूटे रुपये गिरिडीह जिले के धनवार में बैंक डकैती की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, धनवार स्थित यूको बैंक (UCO Bank) में हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर रिवॉल्वर की नोक पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार का भय दिखाया और बैंककर्मियों को अपने कब्जे में लेकर लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। फिलहाल लूटी गई रकम, अपराधियों की संख्या और घटना के समय बैंक में मौजूद ग्राहकों एवं कर्मचारियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। #apnagiridihnews #गिरिडीह #GiridihNews
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
धनवार में UCO बैंक में दिनदहाड़े डकैती, रिवॉल्वर की नोक पर लूटे रुपये,एक अपराधी पकड़ा गया गिरिडीह जिले के धनवार स्थित UCO बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने रिवॉल्वर की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक लुटेरे के पकड़े जाने की सूचना है। अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। लूटी गई रकम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #apnagiridihnews #GiridihNews #Bank
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026
धनवार बैंक डकैती: बैग लेकर भाग रहा एक डकैत जमुआ के बंसीडीह में पकड़ा गया धनवार स्थित UCO बैंक में डकैती के बाद बैग लेकर भाग रहे एक अपराधी को जमुआ थाना क्षेत्र के बंसीडीह में पकड़ा गया। सीसीटीवी फुटेज में बैंक लूटकर भागते अपराधी की तस्वीर सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #apnagiridihnews #GiridihNews #Bank #अपराधी
Giridih, Giridih | Nov 6, 2026