घोरावल ब्लॉक के खुटहां बाइपास मार्ग पर शनिवार देर शाम करीब 8 बजे एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।घायलों की पहचान लेदुकी गांव निवासी सुलेश सिंह (पुत्र लालू) और मुर्तियां गांव निवासी हरीशचंद्र के रूप में हुई है। ये दोनों बाइक पर सवार होकर घोरावल बाजार जा रहे थे।