अनूपपुर: ग्राम पंचायत चोंडी में पंचायत ने नहीं सुनी तो बच्चों ने खुद बना दी 40 फीट की नाली
ग्राम पंचायत चोंडी में सड़क पर जलभराव और कीचड़ से परेशान स्कूली बच्चों ने खुद करीब 40 फीट लंबी नाली बनाकर पानी की निकासी कर दी। सड़क पर पानी जमा होने से स्कूल जाते समय बच्चे फिसलकर गिर जाते थे और कपड़े खराब हो जाते थे। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है ।