गिरिडीह: बगोदरडीह निवासी महिला की संदिग्ध मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह निवासी एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम बुधवार को 1 बजे सदर अस्पताल में कराया गया। मृतिका 24 वर्षीय विवाहिता नगमा खातून है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है हालांकि मृतिका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया।