बारां: पुलिस थाना कोतवाली ने जुआ सट्टा के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, 47890 रुपए भी बरामद
Baran, Baran | Jun 21, 2025 पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने शनिवार को रात 8 बजे के करीब प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए शनिवार को 14 जनों को जुआ-सटटा खेलते हुए 47890 रूपए राशि के साथ गिरफ्तार किया है।