शिवपुरी: सिरसौद में रात में मासूम रोया, उल्टियां हुईं, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में सर्पदंश से एक साल चार माह के मासूम आर्यन झा पुत्र अमन झा की मौत हो गई। गुरुवार रात आर्यन अचानक रोने लगा। माता-पिता ने पहले गर्मी या भूख के कारण रोना समझा, लेकिन कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगीं। परिजन उसे शिवपुरी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में बच्चे के कान पर स