भगवानपुर: लंबे अंतराल के बाद भगवानपुर अंचल में लगा जनता दरबार, अनुपस्थिति के कारण 5 भूमि विवाद मामलों का नहीं हो सका निष्पादन
भगवानपुर अंचल कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन सीओ रानू कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जनता दरबार में कुल 5 मामलों की सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन दोनों पक्षों की अनुपस्थिति के कारण किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका।