बज्जू: बज्जु थाना क्षेत्र में बेटे ने पिता की हत्या की, बज्जु पुलिस थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कलयुगी बेटे द्वारा पिता की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 एमडीएमबी से जुड़ी है। जहां पर 27 नवंबर की दोपहर को बेटे ने सिर, गले पर चोट मारते हुए अपने पिता की हत्या कर दी। शव लहुलुहान हालात में मिला। जिसे अस्पातल ले जाया गया।चिकित्सको ने घायल को मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में मृतक के बेटे ख्यालीराम ने मामला दर्ज करवाया