बांका: मंगरा के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार गिरकर जख्मी
Banka, Banka | Jan 8, 2026 बांका- कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित मंगरा के समीप गुरुवार की दोपहर 12 बजे साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार गोरगामा निवासी शैलेन्द्र कुमार बाइक से ककवारा जा रहा था। इस दौरान मंगरा के पास एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई। जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया