बांका: पंजवारा में ट्रक की टक्कर से दारोगा की मौत, सदर अस्पताल में शव देख रोने लगे परिजन
Banka, Banka | Jan 8, 2026 बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात ट्रक की टक्कर से एक दारोगा की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार की सुबह 11 बजे मृतक दारोगा के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देखने के साथ रोने बिलखने लगे। मृतक दारोगा की पहचान मुंगेर जिले के सुपौल जमुआ गांव निवासी पुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह पंजवारा थाना मे पदस्थापित थे।