ग्यारसपुर: हैदरगढ़ छात्रावास में स्वास्थ्य शिविर, छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
ग्यारसपुर विकासखंड के हैदरगढ़ स्थित सीनियर गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार दोपहर 12 बजे स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई सहित अन्य आवश्यक जांच की।