शिकोहाबाद: एसएसपी सौरभ दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत चौकी नालबंद से पैदल गश्त की, आमजनों से संवाद कर समस्याओं को जाना
एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में चाक-चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मंगलवार सायं सात बजे करीबन पुलिस बल के साथ थाना दक्षिण क्षेत्र के चौकी नालबन्द से जैन मंदिर तक पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान उनके द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया व उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।