शिकोहाबाद: आरबीएल हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा, प्राइवेट हॉस्पीटलों में मौत के मामले थम नहीं रहे
शिकोहाबाद के स्टेशन स्थित आहूजा केम्पस में संचालित आर बी एल हॉस्पिटल में एक प्रसूता की बच्चे के डिलीवरी के बाद तबियत बिगड़ने पर फिरोज़ाबाद के एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रसूता की मौत से परिवार के लोगों में आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने शव को लाकर बुधवार दोपहर पौने चार बज्व करीबन आरबीएल अस्पताल के बाहर हंगामा किया।