नवाबगंज: देवा वन रेंज में बदला नेतृत्व, मयंक सिंह का तबादला, हेमंत तिवारी ने संभाली कमान
बाराबंकी की देवा वन रेंज में वन विभाग का बड़ा फेरबदल हुआ है। क्षेत्रीय वन अधिकारी मयंक सिंह का तबादला बलरामपुर की पश्चिमी सोहेलवा रेंज में कर दिया गया है। उनके स्थान पर हेमंत मणि शांत तिवारी ने कार्यभार संभाल लिया है।मयंक सिंह के कार्यकाल में वन संरक्षण, वृक्षारोपण और अवैध कटान पर नियंत्रण को लेकर कई अहम अभियान चलाए गए।