कुलपहाड़: भरवारा गांव में अंबेडकर जयंती के अगले दिन भव्य जुलूस निकला, भारी भीड़ उमड़ी
भरवारा गांव में अंबेडकर जयंती के एक दिन बाद सोमवार को भव्य जुलूस निकाला गया।इस दौरान पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं ने जुलूस में भाग लिया।जुलूस की शुरुआत गांव के प्रमुख स्थल से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होकर निकला। लोगों ने हाथों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र और झंडे लेकर घूमे।