पहाड़ी: गोपालगढ़ पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना गोपालगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन निर्भय के तहत सेक्सटॉर्शन के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए। एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई कार्यवाही। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। मंगलवार रात 8 बजे मिली कार्यवाही की जानकारी।