चास: चिराचास से 25 वर्षीय युवक राकेश कुमार महतो लापता
Chas, Bokaro | May 25, 2026 बोकारो जिले के सियालजोरी थाना क्षेत्र के माचाटांड़ निवासी श्यामपद महतो का 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार महतो लापता हो गया है। वह वर्तमान में चिराचास थाना क्षेत्र में रह रहा था और बीते 17 मई 2026 से लापता है। परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।