भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में छात्रहित सर्वोपरि, फीस के अभाव में नहीं रोकी जाएगी टीसी
शिक्षा विभाग ने छात्रहित को प्राथमिकता देते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट किया गया कि फीस के अभाव में किसी छात्र की टीसी या परीक्षा नहीं रोकी जाएगी। RTE के तहत निशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं