जगदलपुर: प्रदेश में बदहाल विद्युत व्यवस्था पर पूर्व विधायक रेखचंद जैन की प्रतिक्रिया, कहा- सरकार जनता के जेब में डाल रही डाका
पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने प्रदेश में बेतहाशा बढ़ते बिजली दरों को लेकर , भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान द्वारा मात्र 2 पैसे प्रति यूनिट बिजली दरों में वृद्धि की गई थी, जबकि 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को ₹3237 करोड़ की सब्सिडी प्रदान कर बड़ी राहत दी थी।