कानपुर: आगजनी मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी पर एक बार फिर से टला फैसला, अगली सुनवाई 27 मई को होगी
आगजनी मामले में आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी का नवी बार टला कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 27 मई को होगी, इरफान के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने कोर्ट में इरफान को तलब करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर उन्हें 27 मई को तलब करने का आदेश दिया है। 27 मई को इरफान समेत सभी आरोपी कोर्ट पहुंचेंगे और तब कोर्ट फैसला सुनाएगी।