मुज़फ्फरनगर: कांवड़ियों को निशाना बनाने वाला गैंग बेनकाब, CCTV से खुला राज—दो शातिर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को निशाना बनाने वाले गैंग का खालापार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से चोरी के आठ मोबाइल बरामद हुए। आरोपियों ने छद्म वेश में घूमकर वारदात करना कबूल किया। दोनों पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं और पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है