रॉबर्ट्सगंज: एक ही बरसात में दूसरी बार बहा वैकल्पिक मार्ग, जिम्मेदारी पर उठे सवाल
सोनभद्र। गुरमा-मारकुंडी के मीनाबाजार घाघर नदी पर जिला कारागार जाने वाले पुल का निर्माण आमजन के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पुल निर्माण के चलते बनाया गया वैकल्पिक मार्ग 18 अगस्त को तेज बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से दूसरी बार बह गया। इससे सैकड़ों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों और जेल आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मार्ग से गुरमा के जय ज